अनाज को सीओ ने किया जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2014 9:02 PM
औरंगाबाद (ग्रामीण) गरीबों का निवाला कालाबाजारी के माध्यम से बिकने बाजार पहुंच गया. लेकिन इसे जल्द ही बरामद भी कर लिया गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह अनाज पहुंचा कैसे, है किसका और कौन खरीद रहा था. हुआ यह कि शनिवार की शाम देव के अंचलाधिकारी ललन कुमार ने गुप्त सूचना के […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) गरीबों का निवाला कालाबाजारी के माध्यम से बिकने बाजार पहुंच गया. लेकिन इसे जल्द ही बरामद भी कर लिया गया. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह अनाज पहुंचा कैसे, है किसका और कौन खरीद रहा था. हुआ यह कि शनिवार की शाम देव के अंचलाधिकारी ललन कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर देव गोदाम स्थित गोला बाजार में छापेमारी की. इस दौरान एक पिकअप पर बिना सरकारी सील के रखे 21 बोरा चावल व गेहूं पाया गया. आसपास के लोगों ने इस मामले में कोई जानकारी सीओ को नहीं दी. लावारिस हालत में पड़े अनाज को सीओ ने जब्त कर लिया और देव पुलिस के सहयोग से उसे थाने भेज दिया. इधर इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि उन्हंे गुप्त सूचना मिली कि धनाव के एक जन वितरण विक्रेता का 121 बोरा अनाज कालाबाजारी के माध्यम बिकने गोला बाजार आया है. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. सहां से पिकअप पर लदा 21 बोरा अनाज बरामद किया गया. सीओ ने बताया कि शक के आधार पर संतोष कुमार नामक व्यक्ति के गोदाम को सील किया गया है. जन वितरण प्रणाली विक्रेता के रजिस्टर व गोदाम की जांच की जायेगी. इसके बाद कार्रवाई होगी. हालांकि एक चर्चा यह भी है कि 121 बोरा अनाज बरामद किया गया है,जिसकी पुष्टि नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










