खलिहान में आग लगने से पांच किसानों के 15 बीघे की फसल राख
शिवप्रसाद शर्मा का ट्रैक्टर भी जल गया.
औरंगाबाद. खुदवां थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में शुक्रवार की दोपहर खलिहान में अचानक आग लग जाने से करीब 15 बीघे का रबी फसल जलकर नष्ट हो गया किसान अवधेश पांडेय, संतोष पांडेय, गोपाल पांडेय, हरेंद्र पांडेय, शिवप्रसाद शर्मा, जयश्री पांडेय का फसल जलकर राख हो गया. साथ ही खलिहान मे रहे शिवप्रसाद शर्मा का ट्रैक्टर भी जल गया. गेहूं, सरसों, चना, खेसारी के साथ कुटी व पुआल जलकर राख हुआ है. किसानों ने बताया कि सभी फसल को मशीन से झरनी करने के लिए रखा गया था जिसमें एकाएक आग लग गयी. आसपास के लोगों द्वारा शोरगुल किये जाने के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. हालांकि, ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार को सूचना दी, जिसके बाद वे पहुंचे और दाउदनगर से दमकल की गाड़ी मंगाकर आग बुझाने में मदद की. सीओ हरिहरनाथ पाठक ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है. राजस्व कर्मचारी को भेज कर क्षति का आकलन कराकर मुआवजे की दिशा में कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए