स्टेयरिंग फेल होने से पलटा पिकअप, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ समीप एनएच 139 पर स्टेयरिंग फ्री हो जाने के कारण एक पिकअप वाहन पलट गया. इस पर सवार रोहतास जिले के अंकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत बुधुआ निवासी नूर मोहम्मद, जावेद आलम व सद्दाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को इलाज के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ समीप एनएच 139 पर स्टेयरिंग फ्री हो जाने के कारण एक पिकअप वाहन पलट गया. इस पर सवार रोहतास जिले के अंकोढ़ी गोला थाना अंतर्गत बुधुआ निवासी नूर मोहम्मद, जावेद आलम व सद्दाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
यहां के चिकित्सक डॉ अमित कुमार वर्मा ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताते हुए बेहतर उपचार हेतु बड़े चिकित्सालयों में रेफर कर दिया. घायल के साथ रहे अन्य लोगों ने बताया कि अंबा से शादी समारोह में शामिल होने के बाद टेंट को लेकर पिकअप से ले जाया जा रहा था. जैसे ही चतरा मोड़ के समीप पहुंचे कि स्टेयरिंग फ्री हो गया और वाहन पलट गया.
अंबा में पिकअप पलटा, तीन घायल: अंबा.अंबा की ओर से तेज गति से औरंगाबाद की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव के समीप एनएच 139 सड़क किनारे पलट गया. लोगों ने बताया घटना गुरुवार की की है.स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी.
इस घटना में रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला निवासी नूर मोहम्मद, जावेद अहमद व शमशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए. स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया है. पता चला कि सदर अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन