विवाद में मारपीट में चार जख्मी, केस दर्ज

Updated at : 14 Feb 2020 7:27 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में मारपीट में चार जख्मी, केस दर्ज

दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गये. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है. घायलों में एक पक्ष से घूरा राम, पप्पू कुमार ,चीकू कुमार तथा दूसरे पक्ष से पूनम देवी शामिल हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन

दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में कुल चार लोग जख्मी हो गये. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है. घायलों में एक पक्ष से घूरा राम, पप्पू कुमार ,चीकू कुमार तथा दूसरे पक्ष से पूनम देवी शामिल हैं, जिनका इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज करायी गयी है, जिसमें कुल 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पहली प्राथमिकी अरई निवासी पप्पू कुमार द्वारा दर्ज करायी गयी है ,जिसमें ललन राम, चुन्नू राम,सूर्यदयाल राम ,दीनदयाल राम समेत छह लोग नामजद आरोपित बनाये गये हैं.
सूचक ने आरोपितों पर मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है . दूसरी प्राथमिकी पूनम देवी द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें घूरा राम, परमानंद राम ,पप्पू राम समेत पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है .आरोपितों पर मारपीट एवं गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन