छापेमारी में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पांच महिलाओं समेत छह हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 8:52 AM
औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर स्थित ओवरब्रिज के पास एक होटल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पांच महिलाओंसमेत छह लोगों को हिरासत में लिया है. इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि अनुसंधान की जा रही है. मामले में […]
औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर स्थित ओवरब्रिज के पास एक होटल से मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर पांच महिलाओंसमेत छह लोगों को हिरासत में लिया है. इस संबंध में पुलिस ने कहा है कि अनुसंधान की जा रही है. मामले में जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायेगी.
घटना के संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि नगर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंडेश्वरी होटल में सक्स रैकेट का कारोबार होता है. उक्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी पांच महिला और एक युवक मिले. इसके बाद उन लोगों के होटल में आने का मकसद जब पूछा गया, तो कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाये. फिलहाल पुलिस सभी को नगर थाने लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस अनुसंधान के बाद जो भी लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जायगी. वैसे पुलिस का मानना है कि यहां पर देह व्यापार का धंधा किया जाता है. छापेमारी में नगर थानाध्यक्ष रवि भूषण सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










