औरंगाबाद सदर : सूर्य महोत्सव में अनूप जलोटा ने बांधा समां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2020 8:43 AM
औरंगाबाद सदर : सूर्य नगरी देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को सूबे के खान भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर विंद ने किया. प्रभारी मंत्री ने कहा कि देव में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा. देव सूर्य नगरी का विकास तेजी से हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा […]
औरंगाबाद सदर : सूर्य नगरी देव में तीन दिवसीय सूर्य महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को सूबे के खान भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर विंद ने किया. प्रभारी मंत्री ने कहा कि देव में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा.
देव सूर्य नगरी का विकास तेजी से हो इस दिशा में कार्य किया जा रहा है. वहीं, भजन सम्राट अनूप जलोटा के अधरों से ऐसी लागी लगन, मीरा हो गयी मगन, वो तो गली-गली हरि गुन गाने लगी सुनते ही सूर्य महोत्सव भक्ति भाव में डूब गया. शास्त्रीय धुन पर उनके लंबे स्वरों पर श्रोता तालियां बजाते रहे.
अच्युतम् केश्वम कृष्ण दामोदरम, राम नारायणम जानकी बल्लभम् भजन पर भजन सम्राट का युवाओं ने साथ दिया. अनुप जलोटा ने भजन ‘तेरे मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम, बोलो राम, राम सुनाकर लोगों को काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह को छोड़ते हुए भगवान के शरण में जाने का संदेश दिया. ‘बचपन बीता खेल-खेल में, भरी जवानी सोया सरगम के साथ सुनाकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया.
उन्होंने रंग दे चुनरिया, रंग दे रंग दे चुनरिया, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया और इतना तो करना स्वामी जब प्राण तन से निकले भजन सुनाकर उपस्थित श्रोताओं के मन को झकझोर दिया. गोविन्द जय-जय, गोपाल जय-जय, राधा-रमण हरि गोविन्द जय जय के साथ अनूप जलोटा ने सभी को साथ में लिया तो श्रोता भी भजन को दोहराते रहे.
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, कभी-कभी भगवान को भक्तों से काम पड़े, जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े भजन सुनाकर अनूप जलोटा ने भक्तों को राम-केवट संवाद प्रसंग का दर्शन कराया. हे पावन परमेश्वर मेरे, मैली चादर ओढ़ कर कैसे द्वार तुम्हारे आऊं सुन हर कोई भजनों के साथ स्वयं को ईश्वर भक्ति का साक्षी बना नजर आया.
‘मेरे मन में कृष्णा, मेरे तन में कृष्णा, सांसों में कृष्णा, धड़कन में कृष्णा सुनाकर सभी को ब्रज का दर्शन कराया. उनके साथ रही लेडीज सिंगर निताशा अग्रवाल ने मेरे राश्के कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई तो मजा आ गया गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. संचालन डॉ सोनी कुमारी, हेरंब मिश्रा व देखरेख डॉ निरंजय कुमार ने की. तबला पर देवेंद्र भारती, गिटार पर अजय मिश्रा, वायलिन पर मो राशिद कर रहे थे. अंत मे जिला प्रशासन ने अनूप जलोटा को सम्मनित किया. संचालन डॉ सोनी कुमारी व हेरंब मिश्रा तथा देखरेख डॉ निरंजय कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










