ePaper

औरंगाबाद : एकतरफा प्यार में युवती को मारा चाकू, फिर जहर खाकर दी जान

Updated at : 23 Jan 2020 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : एकतरफा प्यार में युवती को मारा चाकू, फिर जहर खाकर दी जान

औरंगाबाद : एकतरफा प्यार में एक युवक ने बीच बाजार युवती पर चाकू से हमला कर दिया़ उसने युवती केा आठ जगहों पर चाकू मारा़ इसके बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन, बाजार में मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच मदनपुर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद : एकतरफा प्यार में एक युवक ने बीच बाजार युवती पर चाकू से हमला कर दिया़ उसने युवती केा आठ जगहों पर चाकू मारा़ इसके बाद युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.
लेकिन, बाजार में मौजूद लोगों ने प्रेमी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसी बीच मदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हमला करनेवाले प्रेमी को हिरासत में लेते हुए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं शंभू यादव ने युवती को जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया. गया जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार की है.
पता चला कि मदनपुर थाना क्षेत्र के एरकी गांव निवासी गोल्डेन अंसारी पिछले कई वर्षों से एक तरफा प्रेम करता था. यही नहीं प्रेमी को प्रेमिका को बात करने के लिए मोबाइल फोन भी दिया था. इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी. जब इसका पता युवक को चला तो वह युवती को जान से मारने व अपने को खत्म करने की ठान ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन