पॉस मशीन के जरिये बंटेगा राशन-केरोसिन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नगर भवन में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा गुरुवार को पॉस (पीओएस) मशीन से होने वाले राशन-केरोसिन के वितरण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. नगर भवन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल व जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ फतेह फयाज ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : नगर भवन में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा गुरुवार को पॉस (पीओएस) मशीन से होने वाले राशन-केरोसिन के वितरण से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया. नगर भवन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन डीएम राहुल रंजन महिवाल व जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ फतेह फयाज ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान कार्यशाला में शामिल मुखिया, डीलर से डीएम ने कहा कि कालाबाजारी व राशन दुकानों पर हो रही हेराफेरी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने नयी व्यवस्था लागू की है. इसके तहत अब जनवरी से राशन दुकानों से केरोसिन का वितरण मैन्युअली नहीं होगा. ऐसी बातें सामने आती है कि कोटेदार ज्यादातर कार्डधारकों को केरोसिन नहीं देते हैं. इसलिए इसका वितरण ई-पॉस मशीनों से होगा.
प्रस्तावित केरोसिन वितरण व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि केरोसिन (मिट्टी तेल) का शत-प्रतिशत वितरण अब ई-पॉस मशीनों से ही संभव होगा. इसके लिए ई-पॉस मशीनों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी परिवर्तन किया गया है. इसलिए मैन्युअल वितरण नहीं करते हुए, जब यह व्यवस्था लागू होगी तो काफी हद तक कालाबाजारी रुक जायेगी. ऐसी शिकातयें भी कम आयेगी.
अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर दिया जायेगा प्रशिक्षण
21 नवंबर को अनुमंडल स्तर पर एवं 28 नवंबर को प्रखंड स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा और इसकी जानकारी दी जायेगी.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि यह मशीन हैदराबाद के इंजीनियरों द्वारा लगाया जायेगा. जनवितरण प्रणाली दुकानों पर वितरण के समय किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए इंजीनियर हमेशा तैनात रहेंगे.
जहां से गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होगी, वहां जाकर इसे दूर करेंगे. यह पूर्ण रूप से कैशलेस की दिशा में बढ़ता कदम है. इस मौके पर एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, डीआईओ प्रशांत कुमार सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, कृष्णा दुबे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन