दो दिवसीय युवा महोत्सव 23 व 24 को, तैयारी तेज

Updated at : 13 Nov 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिवसीय युवा महोत्सव 23 व 24 को, तैयारी तेज

औरंगाबाद नगर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन जिले में 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. जिलाधिकारी राहुल रंजन के नेतृत्व में युवा महोत्सव कराया जायेगा. इसका वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त अशुंल कुमार को […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन जिले में 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारी जोरों पर है.

जिलाधिकारी राहुल रंजन के नेतृत्व में युवा महोत्सव कराया जायेगा. इसका वरीय प्रभारी उप विकास आयुक्त अशुंल कुमार को बनाया गया है. कार्यक्रम संयोजक डॉ निरंजय कुमार ने बताया कि युवा महोत्सव में कला संस्कृति एवं युवा विभाग से जो मापदंड तैयार किया गया है उसी अनुसार प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
इसमें 15 से 35 वर्ष के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं. जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्त द्वारा इस बार विशेष रूप से महोत्सव मनाने का निर्देश दिया गया है. यह कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित किया जायेगा. जिले के विभिन्न प्रखंडों से युवा प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे.
20 नवंबर को दोपहर दो बजे तक योजना भवन में वे अपना आवेदन दर्ज करा सकते है. पंजीयन कराने के लिए फोटो व जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा. 23 नवंबर को समूह गायन, शास्त्रीय नृत्य, समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक, चित्रकला, मूर्तिकला, छायाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
24 नवंबर को शास्त्रीय गायन एकल, सितार, गिटार, बांसुरी, वीणा, हारमोनियम, सारंगी सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता को पुरस्कृत किया जायेगा, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पत्र दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन