ePaper

गौरी बिगहा में बिजली आते ही चमक उठीं लोगों की आंखें

Updated at : 26 Sep 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
गौरी बिगहा में बिजली आते ही चमक उठीं लोगों की आंखें

बारुण : प्रखंड क्षेत्र में एक ऐसा भी गांव था, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच पायी थी. आधुनिक युग में बिजली के बिना विकास की कल्पना करना मुमकिन नहीं है. क्योंकि, अब अधिकतर काम व कृषि कार्य बिजली पर ही निर्भर है. धमनी पंचायत के गौरी बिगहा भुइंया टोला जो कि दलितों की बस्ती […]

विज्ञापन

बारुण : प्रखंड क्षेत्र में एक ऐसा भी गांव था, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच पायी थी. आधुनिक युग में बिजली के बिना विकास की कल्पना करना मुमकिन नहीं है. क्योंकि, अब अधिकतर काम व कृषि कार्य बिजली पर ही निर्भर है. धमनी पंचायत के गौरी बिगहा भुइंया टोला जो कि दलितों की बस्ती है.

वहां गांव में अब तक बिजली नहीं आयी थी. बुधवार को जब गांव में बिजली विभाग की तरफ से ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया, तो ग्रामीणों की आंखें चमक उठी. खुशी इतनी थी कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अब 64 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से ग्रामीण रोशनी का आनंद लेंगे. ग्रामीण सती भुइंया, वीरेंद्र भुइंया, रतन भुइंया, विमला कुंवर व अन्य लोगों ने बताया की गांव में पहली बार बिजली आयी है.
दूसरे गांव के लोगों के घरों में जलते हुए बल्ब देख उम्मीद लगी रहती थी की कब उनके घरों में भी ऐसे बल्ब जलेंगे व रोशन होगा. इधर, सहायक अभियंता उज्ज्वल कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत उक्त गांव में ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है. साथ ही सभी को निःशुल्क कनेक्शन भी दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताया है कि ग्रामीण बिजली का सदुपयोग करेंगे. मौके पर पूर्व मुखिया सतीश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन