ePaper

पॉलीथिन और तंबाकू के खिलाफ छापेमारी

Updated at : 19 Sep 2019 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलीथिन और तंबाकू के खिलाफ छापेमारी

औरंगाबाद : शहर में रोक के बावजूद धड़ल्ले से उपयोग हो रहे पॉलीथिन पर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम राहुल रंजन महिवाल ने इसे गंभीरता से लिया. बुधवार को डीएम के निर्देश पर पॉलीथिन के खिलाफ शहर में छापेमारी की गयी. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार व सदर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : शहर में रोक के बावजूद धड़ल्ले से उपयोग हो रहे पॉलीथिन पर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम राहुल रंजन महिवाल ने इसे गंभीरता से लिया. बुधवार को डीएम के निर्देश पर पॉलीथिन के खिलाफ शहर में छापेमारी की गयी.

नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ अमित कुमार व सदर बीडीओ प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में रमेश चौक से नगर थाना समीप तक अभियान चलाकर छापेमारी की गयी. बारी-बारी सभी दुकानों की जांच की. इस क्रम में छह दुकानदार पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़े गये. जिनसे लगभग 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. अधिकारियों ने रमेश चौक, सब्जी मंडी, अंदर बाजार समेत अन्य दुकानों में छापेमारी की. अचानक शुरू हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बीडीओ ने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.
नगर पर्षद के इओ डॉ अमित कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर 1500 से लेकर 3500 तक का जुर्माना लगाया गया. बीडीओ ने कहा कि तंबाकू बिक्री करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया, जिनमें दो दुकानदारों को जुर्माना देने के लिए नोटिस भेजा गया है. इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा.
दाउदनगर में भी प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी
दाउदनगर. नगर पर्षद दाउदनगर द्वारा दाउदनगर शहर में प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इसमें नगर पर्षद के सिटी मिशन मैनेजर के अलावा टैक्स दरोगा मनोज कुमार, नप कर्मी कमल प्रसाद, अमीन अनवर फहीम, धनंजय कपूर भी शामिल रहे.
इस टीम द्वारा शहर के मुख्य बाजार, बजाजा रोड, समेत विभिन्न दुकानों में छापेमारी की गयी. करीब ढाई किलो प्लास्टिक विभिन्न दुकानों से जब्त किया गया है और जुर्माने के रूप में 15 सौ रुपये की वसूली की गयी है.
रोक के बावजूद हो रहा उपयोग
रोक और प्रशासन की सख्त हिदायत के बाद भी शहर में पॉलीथिन का प्रयोग थम नहीं रहा. प्रभात खबर में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को टीम गठित कर महाअभियान चलाने का निर्देश दिया था. इसी के आलोक में छापेमारी अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने अभियान के दौरान दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की हिदायत दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन