केंद्र के इशारे पर प्रताड़ित किये जा रहे हैं राजद सुप्रीमो : कांति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2019 6:50 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीबों की मान सम्मान व हक की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दशकों तक गरीब-गुरबों की आवाज बने रहे. आज केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. आने वाले दिनों में बिहार की जनता सरकार को माफ नहीं करेगी. […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीबों की मान सम्मान व हक की लड़ाई लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दशकों तक गरीब-गुरबों की आवाज बने रहे. आज केंद्र सरकार के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. आने वाले दिनों में बिहार की जनता सरकार को माफ नहीं करेगी. ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह ने औरंगाबाद में राजद की समीक्षा बैठक में कहीं.
जिला पर्षद सभागार में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी थी. उन्होंने कहा कि इस बार राजद की नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर तथा बिहार में कथित सुशासन, हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म जैसे अपराध से ऊब कर भारी संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की है और कर रहे है.
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा मगध प्रमंडल सुखाड़ की चपेट में है और राज्य सरकार गिने चुने प्रखंडों के कुछ पंचायतों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर किसानों के साथ नाइंसाफी की है. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ई सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि औरंगाबाद जिले का सदस्यता अभियान पूरे बिहार में अव्वल रहेगा. हम लोग टोली बना बना कर सदस्यता अभियान को अंजाम तक पहुंचा रहे है.
यही कारण है कि आम लोगों में उत्सुकता का माहौल है. पूर्व मंत्री डॉ सुरेश पासवान, जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव, विधायक वीरेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व विधायक भीम यादव, सुरेश मेहता, जिला पार्षद शंकर यादवेंदू, अनिल यादव, डॉ गुप्तेश्वर यादव, पूर्व जिप अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, रूपा पासवान, उर्मिला सिंह ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को सूबे की जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है.
मौके पर प्रवक्ता रमेश यादव, महासचिव मुरारी सोनी, उपाध्यक्ष उदय उज्जवल, कुटुंबा प्रमुख धर्मेंद्र कुमार,राजरूप पाल, इंदल यादव, उदय भारती, नंदलाल यादव, संजय यादव, सबिता देवी, ललिता देवी, सुशील कुमार, शत्रुध्न कुमार, मकबुल आलम, नगीना मेहता, दिनेश पाल, पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, रणविजय यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










