रिश्तेदार के घर जाकर शराब पीनी पड़ी महंगी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Sep 2019 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

कुटुंबा : शराबियों को झारखंड में रिश्तेदार के घर जाकर शराब पीना काफी मंहगा पड़ा. सभी शराबी कुटुंबा थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गये. यह कार्रवाई कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की है. शराबियों में माली थाना क्षेत्र के कुरगाईन गांव निवासी व सगे भाई […]
विज्ञापन
कुटुंबा : शराबियों को झारखंड में रिश्तेदार के घर जाकर शराब पीना काफी मंहगा पड़ा. सभी शराबी कुटुंबा थाना की पुलिस के हत्थे चढ़ गये. यह कार्रवाई कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर की है. शराबियों में माली थाना क्षेत्र के कुरगाईन गांव निवासी व सगे भाई कैलाश यादव, कपिलदेव यादव व पप्पू यादव के साथ उनका भांजा देवेंद्र यादव शामिल है.
पुलिस से प्राप्त जानकार के अनुसार सभी व्यक्ति शराब के नशे में ऑटो पर सवार होकर घर लौट रहे थे. इसी क्रम में अंबा-नवीनगर पथ के तमसी मोड़ पर शकंरपुर गांव निवासी विनेश कुमार के ऑटो से उनका ऑटो टकरा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो को कब्जे में लेकर उस पर सवार सभी शराबियों की मेडिकल जांच करायी गयी.
रेफरल अस्पताल कुटुंबा के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लालदेव प्रसाद सिंह ने अल्कोहल सेवन करने की पुष्टि की. जिसके बाद विनेश के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. उसने पुलिस से बताया कि वह ऑटो रिजर्व कर अपनी बहन के घर जा रहा था. इसी क्रम में शराबियों ने घटना का अंजाम देकर मारपीट की. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुए ऑटो जब्त कर सभी को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




