जायदाद के लिए दूसरी ने पहली पत्नी के बेटे के साथ मिल कर पति को पीटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद : रिसियप थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में जायदाद के लिए दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के बेटे के साथ मिल कर पति की बेरहमी से पिटाई की. इस घटना में घायल हुए पति कमेश्वर मिस्त्री उर्फ नागा मिस्त्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल का जेनरल वार्ड […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : रिसियप थाना क्षेत्र के सुंदरगंज में जायदाद के लिए दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के बेटे के साथ मिल कर पति की बेरहमी से पिटाई की. इस घटना में घायल हुए पति कमेश्वर मिस्त्री उर्फ नागा मिस्त्री का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मंगलवार की सुबह सदर अस्पताल का जेनरल वार्ड अचानक शोरगुल में बदल गया. कुछ ही देर में काफी लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
पता चला कि यहां भी पति-पत्नी के बीच घर का विवाद उभर कर आ गया. अस्पताल में इलाजरत नागा मिस्त्री ने बताया कि उसकी दो शादी हुई. पहली पत्नी 18 साल पहले उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली. फिर उसने 2002 में रीता देवी नामक महिला से शादी की. इस बीच जमीन को लेकर पति-पत्नी का विवाद उभरने लगा. सोमवार की शाम दूसरी पत्नी ने पहली पत्नी के बेटे मनोज के साथ मिल कर उसकी पिटाई की.
अब जब वह केस करने की बात कह रहा है तो उसे धमकी दी जा रही है और केस नहीं करने दी जा रही है. इधर, दूसरी पत्नी के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि उसके पिता उसे और उसकी मां रीता देवी को कई बार घर में बंद कर पिटाई की. यानी कि पति-पत्नी की झगड़ा काफी दिनों से चला आ रहा है. इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पति को फर्द बयान लेने का इंतजार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन