बिहार के जेलों में एक साथ छापेमारी, औरंगाबाद में कई आपत्तिजनक सामान बरामद

औरंगाबाद : बिहार के परिमंडल कारा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में मारी जारी है.इसी कड़ी में औरंगाबाद में भी डीएम राहुल रंजन महिवाल, पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल, एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, एसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानाध्यक्षों के साथ जेल में छापेमारी की गयी. जानकारी के मुताबिक, छापेमारी […]
औरंगाबाद : बिहार के परिमंडल कारा में डीएम-एसपी के नेतृत्व में मारी जारी है.इसी कड़ी में औरंगाबाद में भी डीएम राहुल रंजन महिवाल, पुलिस अधीक्षक दीपक वर्णवाल, एसडीओ डॉ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, एसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानाध्यक्षों के साथ जेल में छापेमारी की गयी.
जानकारी के मुताबिक, छापेमारी अभियान के दौरान अधिकारियों को आपत्तिजनक बरामद हुए हैं. जेल के विभिन्न वार्डों की तलाशी ली गयी तो अलग-अलग वार्ड से 10 मोबाइल फोन, खैनी, गुटका, सिगरेट जैसे आदि सामान बरामद किये गये हैं. जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने बताया कि जिन कैदियों के पास से मोबाइल बरामद हुई है उन कैदियों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
जब जिलाधिकारी से पूछा गया की सघन जांच के बाद जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंच जा रहा है, उन्होंने बताया कि पूरे मामले में जांच की जायेगी. जिन लोगों की संलिप्तता पायी जायेगी उन लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




