औरंगाबाद : शिक्षक को छत से फेंकने के मामले में डीपीओ पर केस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2019 7:00 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद : डीपीओ कार्यालय में एक शिक्षक को पीटने व छत से फेंकने के मामले में पीड़ित के बयान पर डीपीओ मिथलेश कुमार सिंह व एक अन्य कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार भारती पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. विधायक आनंद शंकर सिंह ने मामले में डीएम व एसपी से आरोपित डीपीओ को गिरफ्तार कर उन पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : डीपीओ कार्यालय में एक शिक्षक को पीटने व छत से फेंकने के मामले में पीड़ित के बयान पर डीपीओ मिथलेश कुमार सिंह व एक अन्य कर्मचारी शत्रुघ्न कुमार भारती पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विधायक आनंद शंकर सिंह ने मामले में डीएम व एसपी से आरोपित डीपीओ को गिरफ्तार कर उन पर विभागीय कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने सोमवार को इस मामले को विधानसभा में भी उठाने की बात कही, जिससे शिक्षकों में असुरक्षा की भावनापैदा न हो.
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट व टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने घटना की निंदा करते हुए डीपीओ के खिलाफ सोमवार से आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है. वहीं, आरोपित लिपिक ने भी चार शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विदित हो कि विगत शनिवार की शाम शिक्षा विभाग के डीपीओ कार्यालय में निमा मदनपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सुधीर कुमार सिंह की पिटाई कर उन्हें छत से नीचे फेंक दिया गया था. शिक्षक ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि वह शाम को पांच बजे सर्व शिक्षा अभियान ऑफिस में गये थे.
वहां डीपीओ व क्लर्क बैठे हुए थे. नये फिक्सेशन के वेतन पर बात शुरू ही की कि डीपीओ ने अपने दो लोगों को बुलाया और उनके गले में गमछा लगा कर पीटने लगे.
उन्होंने आरोप लगाया कि डीपीओ ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसे पहचानते नहीं हो. वह वशिष्ठ नारायण सिंह का भगीना है. मारपीट करने के बाद आरोपितों ने एक साजिश के तहत जान से मारने की नीयत से उन्हें छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गये.
इधर, डीपीओ कार्यालय में मारपीट व हंगामा मामले की प्राथमिकी लिपिक शत्रुघ्न कुमार भारती ने भी दर्ज करायी है. इसमें शिक्षक सुधीर कुमार, सुशील पांडेय, नरेंद्र प्रसाद व एक अन्य अज्ञात को आरोपित बनाया गया है.
क्लर्क ने प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि वह सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय में काम कर रहे थे. इसी बीच शिक्षक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया.
इस बीच, शिक्षक सुधीर कुमार सिंह ने उनकी गर्दन दबाने की कोशिश की और कार्यालय का कंप्यूटर पटक दिया. सरकारी फाइलों को भी इधर-उधर फेंक दिया, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है.
इस बीच जब उन्होंने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को आवाज दी, तो वह छत से नीचे कूद गये, जिससे उन्हें चोट आयी. लिपिक ने यह भी कहा है कि विगत चार जुलाई को शिक्षक ने डीपीओ को धमकी भी दी थी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एके साहा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन