औरंगाबाद में पिटाई करने के बाद पत्नी को खिलाया जहर, गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद : दहेज के लिए पति ने पहले अपनी पत्नी की जम कर पिटाई की और फिर जहर खिला कर मार डाला. घटना के बाद से आरोपित पति समेत सभी ससुरालवाले घर छोड़ कर फरार हैं. घटना ओबरा थाना क्षेत्र के रसूलबार गांव की है. मृतका रेशमा खातून उसी गांव के मुस्तफा अंसारी की पत्नी […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : दहेज के लिए पति ने पहले अपनी पत्नी की जम कर पिटाई की और फिर जहर खिला कर मार डाला. घटना के बाद से आरोपित पति समेत सभी ससुरालवाले घर छोड़ कर फरार हैं. घटना ओबरा थाना क्षेत्र के रसूलबार गांव की है. मृतका रेशमा खातून उसी गांव के मुस्तफा अंसारी की पत्नी थी.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. वैसे घटना चार दिन पहले की है. मारपीट व जहर खिलाने के बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गयी थी. पटना में उसका इलाज चल रहा था और अस्पताल में जीवन व मौत के बीच झूल रही थी. गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया. परिजन शव लेकर वापस लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन