आधार कार्ड सुधार कराने गये छात्र को कर्मी ने पीटा, हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : प्रखंड कार्यालय स्थित इ किसान भवन में संचालित सहज वसुधा केंद्र में आधार कार्ड की गड़बड़ी ठीक कराने गये छात्र की पिटाई वहां के कर्मी ने कर दी. फिर क्या था. कर्मी द्वारा छात्र की पिटाई के बाद किसान भवन में हंगामा शुरू हो गया. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति […]
विज्ञापन
औरंगाबाद शहर : प्रखंड कार्यालय स्थित इ किसान भवन में संचालित सहज वसुधा केंद्र में आधार कार्ड की गड़बड़ी ठीक कराने गये छात्र की पिटाई वहां के कर्मी ने कर दी. फिर क्या था. कर्मी द्वारा छात्र की पिटाई के बाद किसान भवन में हंगामा शुरू हो गया. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. छात्र सूर्यकांत कुमार शहर के शाहपुर मुहल्ले का रहने वाला है.
आपके शहर में
विज्ञापन
वह अपने रिश्तेदार अश्विनी कुमार के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ई किसान भवन में चल रहे सहज वसुधा केंद्र पर आधार कार्ड में सुधार करवाने गया था. वसुधा केंद्र पर कार्यरत भीम कुमार नामक कर्मी ने आधार कार्ड में सुधार करने से इनकार कर दिया. इस दौरान छात्र ने अपनी विवशता बतायी और आधार कार्ड में सुधार करवाना अतिआवश्यक बताया.
इसके बावजूद उक्त कर्मी पर कोई असर नहीं हुआ और उल्टा आवेश में आ गया. पहले तो दोनों के बीच बहस हुई. लेकिन कर्मी ने पास में रखे रॉड को उठाकर चला दिया. इससे दोनों छात्र घायल हो गये. मारपीट के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसके बाद दोनों बीडीओ प्रभाकर कुमार सिंह के पास पहुंचे और कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन