मदनपुर में 238 क्विंटल सरकारी चावल पकड़ाया, बिचौलिये पहुंचा रहे थे बाजार में चावल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर के शिवगंज बाजार में सरकारी चावल लदा एक ट्रक बरामद किया गया है. ट्रक पर 477 बोरे में 238 क्विंटल चावल पकड़ा गया. यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के आदेश पर मदनपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार पासवान शास्त्री ने की. इस मामले में एमओ के बयान पर मदनपुर थाने […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर के शिवगंज बाजार में सरकारी चावल लदा एक ट्रक बरामद किया गया है. ट्रक पर 477 बोरे में 238 क्विंटल चावल पकड़ा गया. यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार के आदेश पर मदनपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चंदन कुमार पासवान शास्त्री ने की. इस मामले में एमओ के बयान पर मदनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें ट्रक के मालिक,चालक, खलासी प्रयाग यादव, वार के गल्ला व्यवसायी रामाशीष प्रजापति और शिवगंज के गल्ला व्यवसायी संतोष कुमार उर्फ कारू को आरोपित बनाया गया है.
कार्रवाई के दौरान खलासी प्रयाग यादव गिरफ्तार कर लिया गया. मामला यह है कि बुधवार की सुबह अनुमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि सरकारी चावल वार और शिवगंज में लोड होकर कालाबाजारी के माध्यम से औरंगाबाद में बिकने जा रहा है. एसडीओ ने तुंरत एमओ को मामले की सूचना दी. एमओ चंदन सूचना के आधार पर वार पंचायत के यादव मोड़ पर पहुंचे और कुछ लोगों से जानकारी ली. पता चला कि कुछ देर पहले ही रामाशीष प्रजापति की दुकान से चावल लोड होकर शिवगंज की ओर ट्रक निकला है.
एमओ कर्मचारियों के साथ शिवगंज बाजार पहुंचे व वहां संतोष उर्फ कारू की दुकान पर ट्रक में चावल लोड होते हुए पाया. इसके बाद एमओ ने एसडीओ के साथ मदनपुर थानाध्यक्ष को सूचना दी.सूचना के बाद पुलिस पहुंची व छानबीन शुरू की. एमओ ने दुकान में रखे चावल और ट्रक पर लदे चावल का मिलान किया तो दोनों एक ही पाया.
दुकानदार के साथ-साथ ट्रक खलासी से कागजात मांगे गये तो वह उपलब्ध नहीं करा सके . इसी बीच चालक व अन्य लोग फरार हो गये. पता चला कि वार और शिवगंज से लोड कर चावल औरंगाबाद भेजा जा रहा था.एमओ ने पुलिस के सहयोग से ट्रक को जब्त कर बिहार राज्य खाद्य निगम मदनपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक के हवाले कर दिया.
जनवितरण का चावल पहुंच रहा बाजार में
जन वितरण प्रणाली सरकार की एक अलग व्यवस्था के तौर पर जानी जाती है. यहां से गरीबों को प्रत्येक माह चावल दिया जाता है. हाल के दिनों में जन वितरण प्रणाली दुकान कालाबाजार का सबसे बड़ा जरिया बन गया है. अधिकांश डीलर गरीबों के निवाला को बिचौलियों के माध्यम से बाजार में पहुंचा कर मालामाल हो रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन