ईद को लेकर बाजारों में रौनक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2019 7:17 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : ईद पर्व को लेकर शहर में रौनक बढ़ गयी है. लच्छा से लेकर कपड़े की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी के लिए भीड़ लग रही है. लगभग सभी दुकानों पर आकीदतमंदो की भीड़ देखने को मिल रही है. बाजार में विभिन्न क्वालिटी की सेवइयां मौजूद है. सेवई 80 […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : ईद पर्व को लेकर शहर में रौनक बढ़ गयी है. लच्छा से लेकर कपड़े की दुकानों पर सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी के लिए भीड़ लग रही है. लगभग सभी दुकानों पर आकीदतमंदो की भीड़ देखने को मिल रही है.
बाजार में विभिन्न क्वालिटी की सेवइयां मौजूद है. सेवई 80 रुपये किलो से लेकर 300 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. लच्छा व सेवाईयों की मांग को देखते हुए बाजार में दुकानें सजी हुई है. वहीं कुर्ता-पायजामा विभिन्न ब्रांड की लूंगी भी बाजार में उपलब्ध है. ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए दुकानदार अपने हिसाब से ग्राहकों को लुभा रहे हैं. युवक खान ड्रेस, कुर्ता पजामा, बंडी की डिमांड कर रहे हैं तो युवती अपने हिसाब से ड्रेस पसंद कर रही है.
सेंवई लच्छा दुकानदार मोहम्मद कलाम ने बताया कि इस वर्ष पांच जून को ईद का पर्व मनाया जायेगा. जिलेभर में ईद को लेकर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है. महिलाएं चूड़ी बाला, झुमका, चाइना हार सहित अन्य श्रृंगार के सामान खरीद रही हैं. वहीं जूते चप्पल की भी बिक्री जम कर हो रही है. यहीं नहीं कांच के बर्तन से लेकर इत्र की दुकानें भी सजी हुई है.
मोहम्मद जहांगीर अशरफ ने बताया कि ईद को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल है. तेज धूप होने के कारण महिलाएं दोपहर में घर से बाहर नहीं निकल रही हैं लेकिन शाम होते ही दुकानों पर खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ रही है. बच्चे मन के अनुसार नये डिजाइन की टोपी की खरीदारी कर रहे हैं. कहें तो ईद को लेकर जिले के सभी बाजार में ग्राहकों का हुजूम उमड़ रहा है. दुकानदारों को चांदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










