शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासन तैयार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2019 7:15 AM

विज्ञापन

अंबा : ईद में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासन सख्त है़ इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में 22 दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है़ इस संबंध में जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है़ जिला दंडाधिकारी के पत्र के हवाला देते हुए बीडीओ […]

विज्ञापन

अंबा : ईद में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासन सख्त है़ इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में 22 दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है़ इस संबंध में जिला दंडाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त आदेश जारी किया है़ जिला दंडाधिकारी के पत्र के हवाला देते हुए बीडीओ लोकप्रकाश ने बताया कि यदि का दृष्टिगोचर चार जून को होता है तो प्रतिनियुक्ति छह जून की रात्रि तक व चांद दृष्टिगोचर पांच जून को होने पर प्रतिनियुक्ति सात जून तक होगा़

सभी दंडाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखेंगे़ जिला दंडाधिकारी से प्राप्त पत्र के अनुसार कुटुंबा थाना में विधि व्यवस्था पर नजर रखने की जिम्मेदारी बीडीओ लोकप्रकाश के साथ थानाध्यक्ष कमलेश पासवान को दी गई है़
इसके साथ ही थाना क्षेत्र के महाराजगंज में दंडाधिकारी के रूप में जेई अरविन्द कुमार व पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार झा, बंधुआ में बीईओ परशुराम प्रसाद के साथ पुलिस पदाधिकारी ददन सिंह, पिपरा बगाही में स्वास्थ्य प्रशिक्षक अजीत कुमार सिंह के साथ पुलिस पदाधिकारी शालीग्राम शर्मा, भेड़िया में डीपीओ राहुल रंजन के साथ पुलिस पदाधिकारी सुरेन्द्र पासवान, सोनार खाप में श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी परमानंद पासवान के साथ पुलिस पदाधिकारी प्रेम कुमार दूबे, मुरौली में एमओ लल्लू कुमार सिंह के साथ पुलिस पदाधिकारी रामकुमार कुमार व राजपुर खैरा में जेई संजय कुमार सिंह के साथ पुलिस पदाधिकारी अंजन कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है़ बता दे कि कुटुंबा थाना क्षेत्र के महाराजगंज व पिपरा बगाही अति संवेदनशील रहा है़ इन दोनों गांव में पिछले दिनों पर्व त्योहार के दौरान आपसी झड़प होती आई है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन