छठ गीतों से गूंजा वातावरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
दाउदनगर : चार दिवसीय महापर्व चैती छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.छठ व्रतियों ने गुरुवार की शाम अस्तचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य दिया. शुक्रवार की सुबह उदयगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य प्रदान कर पारण करते हुए व्रती छठ व्रत का समापन करेंगे. इस दौरान छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण […]
विज्ञापन
दाउदनगर : चार दिवसीय महापर्व चैती छठ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है.छठ व्रतियों ने गुरुवार की शाम अस्तचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य दिया. शुक्रवार की सुबह उदयगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य प्रदान कर पारण करते हुए व्रती छठ व्रत का समापन करेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान छठी मैया के गीतों से पूरा वातावरण गूंजते रहा. व्रतियों ने मौलाबाग स्थित सूर्य मंदिर तालाब के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित तालाबों एवं पोखरा में पहुंच कर छठ व्रत किया.
मौलाबाग स्थित सूर्यमंदिर परिसर में चैती छठ के अवसर पर हर वर्ष की तरह लगनेवाला मेला इस वर्ष भी लगा.छठ मेला का शुभारंभ सूर्यमंदिर में पूजा अर्चना के साथ की गयी.मोहन मिश्र द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराते हुए छठ मेला का शुभारंभ कराया गया,जिसमें न्यास समिति के सचिव डॉ संजय कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन