ऑटो पलटने से ठेकेदार की मौत, जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2019 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

गोह : सोमवार की रात उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार कोच थाना क्षेत्र के सिंघडा गांव निवासी जयकिशन दास की मौत हो गयी,जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क […]
विज्ञापन
गोह : सोमवार की रात उपहारा थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार कोच थाना क्षेत्र के सिंघडा गांव निवासी जयकिशन दास की मौत हो गयी,जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये. घटना के बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़क जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.
आक्रोशित मुआवजा की मांग को लेकर अड़े थे. घटना व सड़क जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया पर आक्रोशित मानने को तैयार नहीं हुए.
कुछ ही देर में उपहारा थानाध्यक्ष अमरनाथ सिंह के साथ गोह थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा और गोह बीडीओ संजय पाठक पहुंचे और आक्रोशितों को सरकारी मुआवजे का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर आक्रोशित शांत हुए व चार घंटे बाद गोह-उपहारा पथ पर यातायात सुगम हो पाया. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार जय किशन दास पिछले सात वर्षों से महाराष्ट्र के पुणे में रहकर ठेकेदारी का काम करते थे.
10 दिन पहले ही अपने घर सिंघड़ा आया हुआ था. सोमवार की शाम अपने चचेरे भाई शिव कुमार दास और विजय दास के साथ डिहुरा गांव से 12 मजदूरों को लेकर महाराष्ट्र के पुणे भेजने के लिए ऑटो पर सवार होकर पालीगंज गया था. मजदूरों को पालीगंज से पटना भेजते हुए रात्रि लगभग आठ बजे ऑटो चालक के साथ अपने घर लौट रहा था.
जैसे ही शेखपुरा मोड के पास पहुंचा वैसे ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. जय किशन दास की मौत मौके पर ही हो गयी. इधर पता चला कि औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को हवाले कर दिया गया है. उपहारा थानाध्यक्ष ने बताया कि ऑटो जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
जय किशन अपने पीछे पत्नी फुल कुमारी देवी, बेटी प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, बेटा दीपक कुमार व आदित्य कुमार के साथ अपने विधवा मां रामकलिया कुंवर को छोड़ गया हैं. घटना के बाद से पत्नी फुल कुमारी का रोते रोते हाल बेहाल है.
बाइक के धक्के से किशोर की गयी जान
औरंगाबाद कार्यालय. देव प्रखंड के दशरथ बिगहा कॉलोनी गांव में एक बाइक की चपेट में आकर दस वर्षीय किशोर की मौत हो गयी. मृतक किशोर की पहचान प्रदीप सिंह के पुत्र कृष कुमार के रूप में हुयी.
घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार कृष अपने घर से कुछ पैसे लेकर गांव के ही किराना दुकान में सामान खरीदने जा रहा था इसी क्रम में एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया. घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और फिर वहां के डॉक्टरों ने रेफर किया.
इलाज के दौरान कृष की मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा. इधर औरंगाबाद सदर अस्पताल में किशोर के शव का पंचनामा रिपोर्ट बनाते नगर थाना के दारोगा कृष्ण कुमार शर्मा अचानक बेहोश हो गये.
आनन-फानन में अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी मिली की मासूम के शव देख दारोगा जी अचानक चकरा गये और वहीं पर गिर पड़े. प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें किसी बड़े अस्पताल रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




