औरंगाबाद: कुटुंबा और नवीनगर में बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की संगठनात्मक बैठक, पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में शामिल प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा के पदाधिकारी व सदस्य
प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा ने कुटुंबा और नवीनगर प्रखंडों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कीं. इन बैठकों में समाज को एकजुट करने, संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर गहन विचार-विमर्श किया गया.
Aurangabad vishwakarma mahasabha: प्रगतिशील बढ़ई विश्वकर्मा महासभा की ओर से कुटुंबा और नवीनगर प्रखंड में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में समाज को एकजुट करने, संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गयी. इस दौरान विभिन्न पंचायतों में कार्यकारिणी अध्यक्षों के मनोनयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.
आपके शहर में
कुटुंबा प्रखंड की बैठक अंबा स्थित सत्यनारायण शर्मा के आरा मिल परिसर में प्रखंड अध्यक्ष गणेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. कुटुंबा प्रभारी शिक्षक बिरेन्द्र शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभायी. वहीं, नवीनगर प्रखंड की बैठक रामजीत शर्मा के आरा मिल परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कर्मदेव शर्मा ने की.
पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार पर जोर
बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज की एकजुटता को संगठन की मजबूती का आधार बताया. पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार कर समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने पर जोर दिया गया.
कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय और सक्रियता बनाए रखने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. साथ ही विभिन्न पंचायतों में अध्यक्षों के मनोनयन पर चर्चा की गयी.

गांव-गांव तक संगठन पहुंचाने का संकल्प
बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजीत शर्मा, तेजनारायन शर्मा, दीपक शर्मा और पूर्व मुखिया सत्यनारायण शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट कर उनके हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सकता है. बैठक के अंत में संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने, समाज में आपसी एकजुटता बनाए रखने और सामूहिक हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया.
इसे भी पढ़ें:‘अंकल बचा लीजिए...’ गिड़गिड़ाती रही लड़की, नकाबपोश बदमाशों ने टेलर दुकान से खींचकर मारी गोली; पुलिस ने बताई वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए