गोलदार की गिरफ्तारी न होने से नाराज किसानों का हंगामा
Updated at : 26 Feb 2019 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

गोह : देवकुंड के दर्जनों किसानों व व्यवसायियों की गाढी कमाई को एक झटके में गायब कर फरार गोला व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में किसानों व व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, फरार जालसाज को गिरफ्तार करो,व्यवसायियों व किसानों के पैसे वापस दिलाओ का नारा लगाते हुए किसानों […]
विज्ञापन
गोह : देवकुंड के दर्जनों किसानों व व्यवसायियों की गाढी कमाई को एक झटके में गायब कर फरार गोला व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में किसानों व व्यवसायियों ने प्रदर्शन किया.
पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, फरार जालसाज को गिरफ्तार करो,व्यवसायियों व किसानों के पैसे वापस दिलाओ का नारा लगाते हुए किसानों ने स्पष्ट कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी नहीं करती है तो देवकुंड बंद कर आंदोलन होगा.
जिसकी सारी जवाबदेही प्रशासन की होगी. ज्ञात हो कि करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए व्यवसायी के मामले में देवकुंड थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज हुए तीन दिन बीत गये,पर अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय नेता मनोज सिंह यादव ने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो हम लोग उग्र प्रदर्शन करते हुए देवकुंड को जाम करेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रशासन के मनमानी रवैया के कारण पीड़ित किसान लगातार चार दिन से थाने का चक्कर लगा रहे हैं. जब इस मामले की शिकायत औरंगाबाद एसपी और दाउदनगर एसडीपीओ से किया गया तब जाकर थानाध्यक्ष ने पांचवे दिन थाना में मामला दर्ज किया और मामला दर्ज होने के आज तीसरे दिन है लेकिन थाना प्रभारी ने एक भी आरोपित गिरफ्तारी नहीं की गयी है.
इतना ही नहीं जब पीड़ित किसान ने दीपक कुमार के रिश्तेदार को देवकुंड थाने में लाया गया तो पुलिस पदाधिकारी ने उसे गिरफ्तार नहीं किया बल्कि पीड़ित किसानों को डराते हुए उसे वापस घर भेज दिया, जिसका नाम प्राथमिकी भी दर्ज है.
उन्होंने कहा कि इसे साफ साबित होता है कि थाना प्रभारी भी इस मामले की लीपापोती करना चाहते हैं. प्रदर्शन में धर्मेंद्र यादव, विकास कुमार यादव ,हरि यादव, सुनील कुमार, ब्रजेश सिंह, अशोक कुमार, पिंटू कुमार, अजीत कुमार, संजय शर्मा , दयानंद यादव, सुबालाल यादव, धनंजय सिंह आदि लोग उपस्थित थे . इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यवंश कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है. मोबाइल कॉल डीटेल्स निकाली जा रही है जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




