औरंगाबाद : हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कामा बिगहा मोड़ के पास बुधवार की देर रात करीब दो बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गये. मरनेवाले व घायल एक ही परिवर के हैं और यूपी के मऊ जिले के हलदरपुर थाना क्षेत्र के इटली […]
औरंगाबाद : औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर कामा बिगहा मोड़ के पास बुधवार की देर रात करीब दो बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य लोग घायल हो गये. मरनेवाले व घायल एक ही परिवर के हैं और यूपी के मऊ जिले के हलदरपुर थाना क्षेत्र के इटली गांव के बताये जाते हैं. सभी मंगलवार की शाम धनबाद से मऊ के लिए निकले थे.
हादसे का शिकार हुए परिवार के मुखिया जय सिंह धनबाद के कोल फील्ड में कार्यरत थे. जय सिंह समेत उनकी बेटी तृप्ति सिंह और परिवार के ही सदस्य दीनानाथ सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि घायल सुभावती देवी, विशाल सिंह और लक्ष्मी देवी को प्रारंभिक इलाज के बाद गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जय सिंह का परिवार दाह संस्कार में शामिल होने के लिए देर शाम मऊ के लिए निकला था. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखचे उड़ गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




