अब एक क्लिक में ही सामने आयेगी अपराधियों की कुंडली

Updated at : 28 Aug 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
अब एक क्लिक में ही सामने आयेगी अपराधियों की कुंडली

पुलिस को बनाया जा रहा है हाईटेक 2000 से 2017 तक की सभी फाइलें हो चुकी हैं अपलोड औरंगाबाद/मदनपुर : अब किसी को अपराधियों की अपराधिक कुंडली जानने के लिए एक थाने से दूसरे थाने दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. कंप्यूटर पर एक क्लिप दबा कर पूरी कुंडली खंगाल सकते हैं. इस मिशन को […]

विज्ञापन

पुलिस को बनाया जा रहा है हाईटेक

2000 से 2017 तक की सभी फाइलें हो चुकी हैं अपलोड
औरंगाबाद/मदनपुर : अब किसी को अपराधियों की अपराधिक कुंडली जानने के लिए एक थाने से दूसरे थाने दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. कंप्यूटर पर एक क्लिप दबा कर पूरी कुंडली खंगाल सकते हैं. इस मिशन को सरजमी पर उतारने के लिए औरंगाबाद पुलिस को हाइटेक किया जा रहा है. पुलिस विभाग के हर कार्यों को ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है. जिले के सभी थाने में कंप्यूटर उपलब्ध करा दिये गये हैं. थाने में वर्षों पूर्व से दर्ज आपराधिक मामलों को कंप्यूटर पर अपलोड किये जा रहे हैं. विभागीय सूत्रों का मानना है कि सभी थानों में एफआईआर की संख्या अधिक होने के कारण इस काम में कुछ समय और लगने के आसार हैं.
केसों को अपलोड करने का काम जारी
जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एफआइआर को अपलोड करने का काम तेजी से किया जा रहा है. इसके लिए औरंगाबाद पुलिस ने एक सेल का गठन किया है. यह सेल जिला पुलिस कार्यालय में काम कर रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ पुराने एफआइआर को लोड किया जा रहा है. विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2000 से 2017 तक की सभी केस फाइल अपडेट किए जा रहे हैं. अब तक वर्ष 2007 तक हुये एफआइआर अपलोड किए जा चुके हैं .दूसरे चरण में नए एफआइआर को लोड किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन