नमाज पढ़ कर लौटे युवक की करेंट से मौत

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल से लेकर कुरैशी मुहल्ले तक दिखा मातम का माहौल औरंगाबाद कार्यालय : सुबह से ही बकरीद की धूम पूरे जिले में सुनायी पड़ रही थी. मुस्लिम समाज के हर घर का कोई न कोई व्यक्ति कहीं मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था तो कहीं ईदगाह में. इसी बीच कुरैशी मुहल्ले में चीत्कार गूंज […]

विज्ञापन

सदर अस्पताल से लेकर कुरैशी मुहल्ले तक दिखा मातम का माहौल

आपके शहर में

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : सुबह से ही बकरीद की धूम पूरे जिले में सुनायी पड़ रही थी. मुस्लिम समाज के हर घर का कोई न कोई व्यक्ति कहीं मस्जिद में नमाज पढ़ रहा था तो कहीं ईदगाह में. इसी बीच कुरैशी मुहल्ले में चीत्कार गूंज उठी, जिसकी धमक सदर अस्पताल तक पहुंच गयी. जब पता चला कि जिसे इलाज के लिए अस्पताल में लाये थे वह इस दुनिया को अलविदा कह गया तो चीत्कार की सीमाएं टूट गयीं. कोई इमरजेंसी वार्ड में चीत्कार रहा था तो कोई अस्पताल के परिसर में. घटना की जानकारी पाकर पहुंचने वाले हर व्यक्ति के आंखों में आंसू थे. हुआ यह कि कुरैशी मुहल्ले के मो जसीम के 22 वर्षीय पुत्र व इलेक्ट्रिक मिस्त्री मो फैज उर्फ मोनू की मौत विद्युत करेंट की चपेट में आकर हो गयी. पता चला कि बकरीद को लेकर घर में साफ-सफाई का दौर चल रहा था.
फैज घर में रखे स्टैंड पंखा को एक से दूसरे जगह पर कर रहा था, इसी क्रम में एक पंखा से निकली करेंट की जद में आ गया. उस वक्त उसके परिजनों की नजर उसपर नहीं पड़ी. कुछ देर बाद जब भाई सोनू की नजर उस पर पड़ी और उसे बेहोश देखा, तो घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में फैज को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर रहे डॉक्टर सुजीत मनोहर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद तो अस्पताल का कोना-कोना चीत्कार से गूंज उठा. सबसे भयावह स्थिति उस मां की थी, जिसने अपने बेटे पर उम्मीदें लगा रखी थी. मां के साथ पिता जसीम व भाई सोनू सहित अन्य परिजन बदहवास हालत में डॉक्टरों से उसे जिंदा करने की गुहार लगा रहे थे. मां बिलखते हुए बार-बार भगवान से गुहार लगा रही थी. किसी तरह कुरैशी मुहल्ले के लोगों ने बिलखते परिजनों को शांत कराते हुए घर भेजा. सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना के बाद जिस कुरैशी मुहल्ले में बकरीद को लेकर चहल-पहल थी, वहां अचानक मातम का माहौल कायम हो गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन