करेंट की चपेट में आने से व्यवसायी झुलसा

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ पर बिजली करेंट की चपेट में आने के बाद अजीत कुमार नामक व्यवसायी की हालत गंभीर हो गयी. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के जसोइया मोड़ पर बिजली करेंट की चपेट में आने के बाद अजीत कुमार नामक व्यवसायी की हालत गंभीर हो गयी. आनन-फानन में आसपास के लोगों ने व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए किसी बड़े अस्पताल रेफर कर दिया. पता चला कि अजीत जसोइया मोड़ पर मोबाइल की दुकान चलाता है. सुबह में बिजली खराब होने के कारण वह बना रहा था. इसी बीच विद्युत प्रवाहित एक तार टूट कर उसके ऊपर जा गिरा, जिससे वह झुलस गया. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति काफी नाराजगी भी देखने को मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन