मदनपुर के बनिया में पूर्व प्रखंड प्रमुख की हत्या

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र रविदास की हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी. घटना मंगलवार की रात पूर्व प्रमुख के गांव में ही घर से 100 गज की दूरी पर हुई है. इस मामले में मृतक की बेटी गुंजा कुमारी के बयान पर मदनपुर थाने में प्राथमिकी की गयी है, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/मदनपुर : मदनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र रविदास की हत्या अपराधियों ने धारदार हथियार से कर दी. घटना मंगलवार की रात पूर्व प्रमुख के गांव में ही घर से 100 गज की दूरी पर हुई है. इस मामले में मृतक की बेटी गुंजा कुमारी के बयान पर मदनपुर थाने में प्राथमिकी की गयी है, जि���में गोवर्द्धन दास, रामसुंदर दास, द्वारिका दास, ललिता देवी, शोभा देवी, रामस्वरूप दास को आरोपित बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में गोवर्द्धन दास, रामसुंदर दास और द्वारिका दास को गिरफ्तार कर लिया है. वैसे घटना के पीछे प्रेम प्रसंग व अवैध संबंध कारण बना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना काे अंजाम अपराधियों ने किस परिस्थिति में दिया इसकी छानबीन पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब सवा 11 बजे पूर्व प्रमुख के मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन आया और उसे बुलाया, जिसके बाद वह घर से निकले और पुन: लौट गये.

कुछ देर के बाद फिर घर से निकले और फिर वापस नहीं लौटे. घर से 100 गज की दूरी पर धारदार हथियार से वार कर अपराधियों ने हत्या कर दी. कुछ क्षण बाद मामले की सूचना परिजनों को मिली तब वे बदहवास घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी. मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंची व परिजनों से पूछताछ के बाद शव औरंगाबाद भेज दिया.
क्या है प्राथमिकी में
लोगों ने जाम की सड़क
बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव बनिया गांव पहुंचा,वैसे ही परिजन व गांव के लोग आक्रोशित हो गये. शव के साथ बनिया मोड़ पर एनएच दो को जाम कर दिया और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी. सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ कनिष्क कुमार, सीओ राजीव रंजन, इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह,थानाध्यक्ष सौरभ कुमार पहुंचे और आक्रोशितों को समझा कर शांत कराया. इस बीच पारिवारिक लाभ के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की राशि बीडीओ द्वारा दी गयी, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन