रोक के बाद भी शहर में दौड़ते रहते हैं भारी वाहन
औरंगाबाद कार्यालय : शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है. इसके बावजूद धड़ल्ले से शहर में भारी वाहनों का परिचालन होता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. ऐसे में दुर्घटना होना तय है. सूत्रों की माने तो जिस वक्त घटना घटी हुई, उसी […]
औरंगाबाद कार्यालय : शहर में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है. इसके बावजूद धड़ल्ले से शहर में भारी वाहनों का परिचालन होता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. ऐसे में दुर्घटना होना तय है. सूत्रों की माने तो जिस वक्त घटना घटी हुई, उसी वक्त एक पुलिस पदाधिकारी उस रास्ते से गुजर रहे थे, जिन्होंने घायलों को सड़क से न उठा कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि चालक को पकड़ कर साथ ले गये. वैसे नगर थाने की पुलिस ने घटना काे अंजाम देने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है व चालक को हिरासत में लिया गया है. इस घटना के बाद लोजपा नेता प्रमोद सिंह, मुखिया सुजीत कुमार सिंह, अभाविप के नेता शशि कुमार, कांग्रेस नेता विवेक सिंह चौहान, रेडक्रॉस सचिव दीपक कुमार, भाजपा नेता प्रकाश सोलंकी,कारू सिंह सहित अन्य लोग दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए