नाबालिग ऑटो चालक की लापरवाही से छह घायल

Updated at : 27 Jun 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग ऑटो चालक की लापरवाही से छह घायल

औरंगाबाद कार्यालय : एक नाबालिग ऑटो चालक की लापरवाह भरी परिचालन से एक ही परिवार के सात लोगों की जान पर बन आयी. ऑटो में बैठी दो महिलाएं व तीन बच्चे सहित छह लोग घायल हो गये. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. घायल होनेवाले सभी लोग […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : एक नाबालिग ऑटो चालक की लापरवाह भरी परिचालन से एक ही परिवार के सात लोगों की जान पर बन आयी. ऑटो में बैठी दो महिलाएं व तीन बच्चे सहित छह लोग घायल हो गये. गनीमत

रही कि किसी की जान नहीं गयी. घटना मंगलवार की सुबह की है. घायल होनेवाले सभी लोग एकही परिवार के है व शहर के जसोइया के रहनेवाले है.
पता चला कि परिवार के सभी लाेग सत्यचंडी धाम दर्शन के लिए गये थे. लौटने के दौरान एनएच दो पर तेज रफ्तार से चल रहा ऑटो एक भैंस से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को केके अस्पताल में भर्ती कराया. डॉ आशुतोष कुमार ने कहा कि घायलों की स्थिति बेहतर है. एक किशोरी को गंभीर जख्म लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन