औरंगाबाद में दशहरा मेला घूमने आये छह साल के मासूम को बेरहमी से की गयी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 05 Oct 2017 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में दशहरा मेला घूमने आये छह साल के मासूम को बेरहमी से की गयी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में अहमदपुर मुहल्ला मेंछह वर्षीय मासूम अंकित कुमार को अगवा कर अपराधियों हत्या कर दी. वहीं, शव को कुएं में फेंक दिया गया. अंकित अहमदपुर मुहल्ला में अपने दादा राजेंद्र यादव के पास आया हुआ था. अंकित के पिता आशुतोष यादव उर्फ बढ़क यादव पौथू थाना के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में अहमदपुर मुहल्ला मेंछह वर्षीय मासूम अंकित कुमार को अगवा कर अपराधियों हत्या कर दी. वहीं, शव को कुएं में फेंक दिया गया. अंकित अहमदपुर मुहल्ला में अपने दादा राजेंद्र यादव के पास आया हुआ था. अंकित के पिता आशुतोष यादव उर्फ बढ़क यादव पौथू थाना के यदु बिगहा अपने पैतृक गांव पर थे. अंकित दशहरा पर्व में यहां घूमने के लिए आया हुआ था और इसी बीच उसकी हत्या सिर कूंच कर कर दीगयी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर कुछ लोगों ने कुएं से दुर्गंध उठने की जानकारी दी. इसके बाद भीड़ लग गयी और कुएं में लाश होने की बात कहीगयी. कुछ लोगों को कुएं में उतारा गया तो अंदर एक बच्चे की लाश थी जिसकी पहचान अंकित के रूप में की गयी.

मृतक के दादा राजेंद्र यादव ने बताया कि 30 सितंबर को अंकित यहां आया हुआ था. दशहरा घूमने के बादतीन अक्तूबर को वह मुहर्रम के जुलूस को देखने गया था. इसके बाद से वह नहीं लौटा. रात में काफी खोजबीन करने के बादचार अक्तूबर को स्थानीय थाना में सूचना दर्ज करायीगयी. गुरुवार को लाश मिलने के बाद यहां गम और तनाव का माहौल कायम है. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी का नाम इस हत्याकांड में नहीं लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन