घर में घुस रहे युवक को चोर समझ कर पीटा
Updated at : 28 Aug 2017 11:33 AM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल में हुआ इलाज पुलिस ने किया गिरफ्तार आरा जिले के चांदी थानाक्षेत्र का रहनेवाला है कथित चोर औरंगाबाद कार्यालय : शहर से सटे मंजुराही गांव के समीप एक घर में घुस रहे युवक को अचानक कुछ लोगों ने चोर बता कर दबोच लिया और फिर उसकी जम कर पिटाई की़ इसी बीच किसी ने […]
विज्ञापन
अस्पताल में हुआ इलाज पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरा जिले के चांदी थानाक्षेत्र का रहनेवाला है कथित चोर
औरंगाबाद कार्यालय : शहर से सटे मंजुराही गांव के समीप एक घर में घुस रहे युवक को अचानक कुछ लोगों ने चोर बता कर दबोच लिया और फिर उसकी जम कर पिटाई की़
इसी बीच किसी ने मुफस्सिल थाना पुलिस को मामले की सूचना दी, तब पुलिस के पदाधिकारी पहुंचे और उसे ग्रामीणों के चंगुल से बचा कर जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल लाकर इलाज करवाया़ युवक ने बताया कि उसका नाम सूरज नट है और वह आरा जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का रहनेवाला है़ मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि युवक देखने व बात करने से विक्षिप्त लग रहा है, फिर भी उससे पूछताछ की जा रही है़
घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार सूरज नट जसोइया और मंजुराही गांव के बीच रविवार की अहले सुबह एक घर में घुस रहा था. इसी बीच कुछ लोगों ने उसे देख लिया़ शोर मचने के बाद काफी संख्या में लोग पहुंच गये और फिर उसे पकड़ कर बेरहमी से पिटाई की़ मामले की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और फिर उसे वहां से बचा कर इलाज के लिए अस्पताल ले गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




