अरवल में 75 स्कूलों में मिड-डे मील में कीड़े निकलने का मामला, खाना बांटने से रोका, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में छात्र

अरवल जिले के 75 स्कूलों में मिड-डे मील में कीड़े पाए जाने से हड़कंप मच गया. कई स्कूलों ने खाना बांटने से इनकार कर दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Mid Day Meal : अरवल जिले के 75 स्कूलों में उस समय हड़कंप मच गया, जब एनजीओ की ओर से आपूर्ति किए गए मिड-डे मील की सोयाबीन की सब्जी में कीड़े पाए गए. भोजन में कीड़े मिलने के बाद कई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने तत्काल खाना बांटने पर रोक लगा दी. घटना की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत मिलने पर जांच शुरू

बताया गया कि स्कूलों में बच्चों के लिए भेजे गए भोजन में सोयाबीन की डिश परोसी जानी थी. खाना बांटने से पहले ही कुछ स्कूलों में उसमें कीड़े दिखाई दिए. इसके बाद शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने भोजन बच्चों को देने से मना कर दिया. कई स्कूलों से शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

भोजन नहीं मिलने से परेशान हुए बच्चे

मिड-डे मील में गड़बड़ी सामने आने के बाद संबंधित स्कूलों में उस दिन बच्चों को भोजन नहीं मिल सका. इससे बच्चों और अभिभावकों में भी नाराजगी देखी गई. स्कूल प्रबंधन ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

लापरवाही मिली तो एनजीओ पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के बाद लापरवाही सामने आने पर संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है. अधिकारियों का कहना है कि स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. जांच के बाद जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन