अरवल में हरितालिका तीज की धूम, बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, चूड़ी से लेकर साड़ी तक जमकर हुई खरीदारी

Updated:
विज्ञापन

खरीसदारी करते महिलाये | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। बाजारों में पूजा सामग्री और श्रृंगार की खरीदारी के लिए भारी भीड़ देखी गई।

विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरितालिका तीज सोमवार को मनाया जायेगा. अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी. रविवार को नहाय-खाय के साथ सुहागिन महिलाओं ने व्रत का संकल्प लिया. सोमवार को महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी.

विज्ञापन

घरों में तीज की तैयारियां हुईं पूरी

तीज को लेकर घरों में विशेष तैयारियां की गयी हैं. कई घरों में महिलाओं ने सूजी से पुडुकिया तैयार की. मान्यता के अनुसार व्रत पूरा होने के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है.

पूजा सामग्री और शृंगार प्रसाधन की हुई खरीदारी

तीज की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में काफी भीड़ रही. महिलाएं व्रत में उपयोग होने वाली पूजा सामग्री, डलिया, दान की सामग्री, शृंगार प्रसाधन और साड़ियों की खरीदारी करने पहुंचीं. सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गयी थी और देर शाम तक चहल-पहल बनी रही.

खरीसदारी करते महिलाये | Prabhat Khabar Network
खरीसदारी करते महिलाये | Prabhat Khabar Network

चूड़ी दुकानों पर दिखी खास रौनक

चूड़ियों की दुकानों पर विशेष रौनक देखने को मिली. सुहागिन महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार विभिन्न रंगों और डिजाइन की चूड़ियां खरीदीं. खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ से बाजार गुलजार रहा.

पुडुकिया की दुकानों पर भी लगी भीड़

जहानाबाद रोड में भगत सिंह चौक के पास दुकानदारों ने पुडुकिया की कई दुकानें भी लगायी हैं. यहां तीज के लिए पुडुकिया की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखने को मिली. इसके अलावा बैदराबाद, प्रसादी इंग्लिश, भदासी सहित अन्य बाजारों में पूजन सामग्री और फल की खूब खरीदारी हुई.

कपड़ा और शृंगार दुकानों पर जमकर हुई खरीदारी

कपड़ा दुकानों और शृंगार दुकानों पर भी अच्छी-खासी भीड़ देखी गयी. महिलाओं ने खासकर साड़ी और शृंगार के सामान की खरीदारी की. महिलाओं की खरीदारी के कारण पूरे दिन बाजारों में त्योहार जैसा माहौल बना रहा.

बाजारों की रौनक से कारोबारियों में उत्साह

तीज को लेकर बाजारों में बनी रौनक से कारोबारियों में भी उत्साह देखा गया. महिलाओं की खरीदारी के कारण पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल बनी रही.

ALSO READ : मिशन चबूतरा अभियान के तहत तार चोरी के मामले में फरार चल रहे तीन गिरफ्तार, भेजे गये जेल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन