नल-जल योजना में पैसा निकासी के बाद कार्य नहीं शुरू करने पर करें स्पष्टीकरण की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2019 6:30 AM

विज्ञापन

अरवल : जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी ने पक्की नली गली योजना में काम शुरू नहीं करने वालों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. जिलाधिकारी सोमवार को पंचायत राज के कार्यों के समीक्षा कर रहे थे. हर घर नल का जल के तहत 711 वार्डों के खातों में राशि भेज दी गयी […]

विज्ञापन

अरवल : जिला पदाधिकारी रवि शंकर चौधरी ने पक्की नली गली योजना में काम शुरू नहीं करने वालों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. जिलाधिकारी सोमवार को पंचायत राज के कार्यों के समीक्षा कर रहे थे. हर घर नल का जल के तहत 711 वार्डों के खातों में राशि भेज दी गयी है, जिसमें से अबतक 697 वार्डों में कार्य प्रारंभ हो गया है. पक्की नली गली के तहत 596 वार्डों में राशि भेज दी गयी है, जिसमें से 557 वार्ड में कार्य प्रारंभ हो गया है.

जो भी पंचायत सरकार भवन बन गया है, उसका उपयोग शुरू कर देना है. जिलाधिकारी ने पर्व त्योहार को लेकर उत्पाद अधीक्षक को लगातार छापेमारी कर शराब जब्त करने का निर्देश दिया . वहीं मत्स्य विभाग के कार्यों के समीक्षा के तहत बताया गया कि अरवल में 35, वंशी में 19, कुर्था में 32, कलेर में 20 तथा करपी में 81 तालाब है, जिसमें से अबतक 35 तालाबों की बंदोबस्ती हुई है.
मछुआरों की समिति बनाकर सभी तालाबों को मछली पालन के लिए सौंप देना है. आरडब्ल्यूडी के कार्यों के समीक्षा के तहत बताया गया कि क्षतिग्रस्त 94 सड़कों की मरम्मती का कार्य हो रहा है. नये 55 योजनाओं में से 48 का कार्य शुरू कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सड़क कार्य योजना का कार्य भी प्रगति पर है. डीएम ने सभी जीविका समूहों को चरखा उद्योग, पोल्ट्री फार्म एवं बकरी पालन से जोड़ने का निर्देश दिया.
जिला पदाधिकारी ने गव्य विकास, पीएचइडी, लघु सिंचाई, कृषि, कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की . बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार सिंहा, उपविकास आयुक्त राजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विधान चन्द्र यादव, सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार के साथ सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन