प्रोत्साहन राशि के लिए डीएम से लगायी गुहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
काको : बिना घूस लिये प्रखंड कर्मी काम नहीं करते हैं. लोगों को मिले शौचालय प्रोत्साहन राशि देने में भी दो हजार रुपये की डिमांड करते हैं. जिसने घूस दिया उसे शौचालय राशि का भुगतान कर दिया गया और जिसने घूस नहीं दिया. वे लोग शौचालय बनवाने की राशि के लिए इधर-उधर भटक अधिकारियों से […]
विज्ञापन
काको : बिना घूस लिये प्रखंड कर्मी काम नहीं करते हैं. लोगों को मिले शौचालय प्रोत्साहन राशि देने में भी दो हजार रुपये की डिमांड करते हैं. जिसने घूस दिया उसे शौचालय राशि का भुगतान कर दिया गया और जिसने घूस नहीं दिया. वे लोग शौचालय बनवाने की राशि के लिए इधर-उधर भटक अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं. क्षेत्र के सभी पंचायतों में इस तरह का मामला देखने-सुनने को मिल रहा है, लेकिन अभी ताजा मामला बरामा पंचायत के उसरी गांव में देखने को मिला है.
आपके शहर में
विज्ञापन
जहां लोगों ने डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की है कि पेमेंट लिस्ट में उनलोगों का नाम भी आ चुका है, परंतु जांच में गये कर्मी ने दो हजार रुपये घूस की मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि प्रखंड से घूस की मांग नहीं की जाती है. आरोप बेबुनियाद है. जिन लोगों ने शौचालय का निर्माण पूर्ण कर लिया है. उन्हें शीघ्र ही राशि का भुगतान करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन