प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा है गंदगी का अंबार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वंशी (अरवल) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र में तैनात डॉ धनंजय कुमार को जेल जाने के बाद अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आयी सुनीता देवी, मंजू देवी आदि ने बताया कि अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. रोगी महिलाओं ने बताया कि इसकी […]
विज्ञापन
वंशी (अरवल) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र में तैनात डॉ धनंजय कुमार को जेल जाने के बाद अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए आयी सुनीता देवी, मंजू देवी आदि ने बताया कि अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार लगा रहता है. रोगी महिलाओं ने बताया कि इसकी शिकायत तैनात चिकित्सक से की गयी, लेकिन चिकित्सक ने सफाईकर्मी को सफाई करने को बोलने से सहम गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस बाबत पूछे जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ पीएन चौधरी ने बताया कि महिला सुपरवाइजर पूनम देवी से अस्पताल कर्मी डरने के साथ भय में रहा करते हैं. उन्होंने बताया कि एनजीओ के तरफ से पूनम देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनभद्र में रसोइया पद पर कार्यरत हैं, लेकिन अस्पताल में सुपरवाइजर के पद पर काबिज है.
जेनेरेटर चालू करना, सफाई करवाना, मरीजों के लिए चाय-खाना देना सभी का जिम्मा खुद पूनम देवी अपने पास रखती है. अकारण भय से अस्पताल चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी सहम गये हैं. यही कारण है कि अस्पताल में सुबह झाड़ू लगा तो ठीक है नहीं तो पूरा दिन सफाईकर्मी अस्पताल से गायब मिलेंगे. स्थानीय सोनभद्र निवासी सोनामती देवी, सुनीता देवी, कविता देवी आदि ने डीएम से अस्पताल के जांचोपरांत कार्रवाई करने को मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन