बालू खनन पर ताबड़तोड़ करें छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2019 2:14 AM
विज्ञापन
अरवल : राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की बैठक जिला पदाधिकारी रविशंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न की गयी. वाणिज्यकर विभाग द्वारा अरवल एवं जहानाबाद जिले के संयुक्त राजस्व वसूली की वार्षिक लक्ष्य 52.83 करोड़ की है. माह जुलाई तक 15.07 करोड़ की वसूली कर ली गयी है, जो वार्षिक लक्ष्य का 28.52 प्रतिशत है. परिवहन […]
विज्ञापन
अरवल : राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की बैठक जिला पदाधिकारी रविशंकर चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न की गयी. वाणिज्यकर विभाग द्वारा अरवल एवं जहानाबाद जिले के संयुक्त राजस्व वसूली की वार्षिक लक्ष्य 52.83 करोड़ की है. माह जुलाई तक 15.07 करोड़ की वसूली कर ली गयी है, जो वार्षिक लक्ष्य का 28.52 प्रतिशत है.
परिवहन विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 576 लाख के तहत प्रतिवेदित माह के लक्ष्य 42 लाख के विरुद्ध 48.10 लाख की वसूली कर 115 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है, जिसकी सराहना की गयी. डीटीओ को बालू खनन पर ताबड़तोड़ छापेमारी करने का भी आदेश दिया गया.
निबंधन कार्यालय के वार्षिक लक्ष्य 21.72 करोड़ के तहत प्रतिवेदित माह के लक्ष्य 1.97 करोड़ के विरुद्ध 1.75 करोड़ की वसूली कर 88.95 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है. विगत 04 माह के वसूली 6.50 करोड़ के तहत लक्ष्य का 97.23 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है.
माप-तौल विभाग के वार्षिक लक्ष्य 15 लाख के तहत प्रतिवेदित माह के लक्ष्य 1.25 लाख के विरुद्ध 1.43 लाख की वसूली कर 114.51 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी, जिसकी सराहना की गयी. सोन नहर अवर प्रमंडल के वार्षिक लक्ष्य 24 लाख के तहत प्रतिवेदित माह के लक्ष्य 1.50 लाख के विरुद्ध 0.22 लाख की वसूली कर 14.66 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त की गयी है. इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया.
मत्स्य विभाग के वार्षिक लक्ष्य 6.085 लाख के तहत प्रतिवेदित माह के लक्ष्य 50 हजार के विरुद्ध 52 हजार की वसूली कर 105 प्रतिशत की वसूली प्राप्त की गयी है. सभी अंचल अधिकारियों द्वारा की गयी राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी तथा डीएम द्वारा सभी को निर्देशित किया गया. बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ सभी अंचलाधिकारी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










