हीटवेव से चरपोखरी प्रखंड में तैनात राजस्व कर्मचारी की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के लरही चांदी गांव निवासी भूषण तिवारी के रूप में हुई

विज्ञापन

चरपोखरी. प्रचंड गर्मी तथा हीटवेव की चपेट में आने से लगातार लोगों की मौत हो रही है. इसी क्रम में गुरुवार को चरपोखरी अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व कर्मचारी की लू लगने के कारण मौत हो गयी. मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के लरही चांदी गांव निवासी भूषण तिवारी के रूप में हुई .वे चरपोखरी अंचल में राजस्व कर्मी के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे राजस्व कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद आनन-फानन में सहकर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीएचसी चरपोखरी में ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरा रेफर कर दिया गया. इधर आरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. अचानक हुई अंचलकर्मी की मौत से अंचल कार्यालय में कार्यरत कर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन