आरा शहर में दो सड़क हादसे, किशोरी और बाइक सवार युवक जख्मी

Author Md. Wasim|Edited by Anjani Pandey
Updated:
विज्ञापन

जख़्मी की फोटो | Prabhat Khabar Network

आरा के टाउन और ख्वासपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक किशोरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज जारी है.

विज्ञापन

आरा शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में किशोरी और बाइक सवार युवक जख्मी हो गए. जिसमें एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सपना सिनेमा मोड़ के पास किशोरी को मारी टक्कर

पहली घटना शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप की है. गुरुवार की सुबह ऑटो ने ट्यूशन जा रही किशोरी को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई.. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी किशोरी टाउन थाना क्षेत्र के शिवपुर आनंद नगर मोहल्ला निवासी उमेश प्रसाद की 15 वर्षीया पुत्री प्रियंका कुमारी है. बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह प्रतिदिन की भांति ट्यूशन पढ़ने के लिए पैदल सपना सिनेमा मोड़ के समीप सड़क पार कर रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही ऑटो ने उसे टक्कर मार दी.

भागड़ पुल के पास हादसे में युवक घायल

वहीं दूसरी घटना ख्वासपुर थाना क्षेत्र के भागड़ पुल के समीप की है. गुरुवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना पाकर ख्वासपुर थाना पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आयी. इसकी सूचना उसके परिजनों को दी.

जानकारी के अनुसार जख्मी कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव निवासी श्री बिंद का 30 वर्षीय पुत्र दिलीप बिंद है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह बाइक द्वारा ख्वासपुर गया था. इस बीच भागड पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में टक्कर मार दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन