आरा-बक्सर फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर, जोमैटो डिलीवरी बॉय समेत दो युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा-बक्सर फोरलेन पर बामपाली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. इस हादसे में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय सहित दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

Arrah News : आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली गांव के समीप रविवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में डिलीवरी बॉय समय दो युवक जख्मी हो गए. इसके बाद ज़ख्मियों में एक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

जबकि दूसरे का इलाज परिजन द्वारा अपने स्तर से कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करवासीन गांव निवासी दिलपन चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार एवं दूसरा बाइक सवार एक अन्य युवक शामिल है. वह जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है.

इधर, धर्मवीर कुमार ने बताया कि वह रविवार की दोपहर बाइक द्वारा आरा से बामपाली डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. उसी दरमियान विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जबकि दूसरा बाइक सवार मामूली रूप से जख्मी हो गया. तब उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन