आरा : नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों को लूटता था, दूसरी घटना को अंजाम देने ही वाला था कि पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

प्रेसवार्ता करते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 सदर आरा | Prabhat Khabar Network

Koilwar Truck Driver Robbery : बालू लोड करने जा रहे ट्रक चालक से पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को कोईलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से लूटी गई रकम, नकली पिस्टल और बाइक बरामद हुई है. यह शातिर अपराधी भोर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था.

विज्ञापन

Koilwar Truck Driver Robbery : बालू लोड कराने जा रहे ट्रक चालक से पिस्टल का भय दिखाकर लूटपाट करने वाले एक अपराधकर्मी को भोजपुर जिले के कोईलवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राहुल कुमार (पिता- प्रेमेन्द्र प्रसाद उर्फ प्रमोद प्रसाद) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से ट्रक चालक से लूटे गए 1800 रुपये समेत कुल 3300 रुपये, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, वादी के पहचान पत्र की छायाप्रति और नकली पिस्टल बरामद की है.

बालू लोड करने जा रहे ट्रक चालक से फोरलेन पर की थी छिनैती

एसडीपीओ सदर-2 रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोपालगंज जिले के कटैया थाना क्षेत्र के लोहाटी निवासी राजेंद्र सिंह (पिता- बालेश्वर सिंह) अपना ट्रक लेकर बालू लोड कराने जा रहे थे. बबुरा-कोईलवर फोरलेन पर 65वां घाट के पास जाम होने के कारण उन्होंने ट्रक खड़ा कर दिया.

इसी दौरान आरोपित राहुल कुमार बाइक से पहुंचा और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए 1800 रुपये लूटकर फरार हो गया.

पुलिस ने टीम बनाकर की छापेमारी, वारदात की फिराक में चढ़ा हत्थे

ट्रक चालक की सूचना पर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. छापेमारी के दौरान उसी सड़क पर फिर से घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठा आरोपित पकड़ा गया.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

तलाशी में उसके पास से रकम और असली जैसा दिखने वाला नकली पिस्तौल बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोईलवर थाना कांड संख्या 187/26 (दिनांक 30 अगस्त 2026, धारा 309(4) बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

गिरफ्तार राहुल कुमार का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उसके खिलाफ कोईलवर थाना में पूर्व से दो मामले दर्ज हैं:

  • कांड संख्या 167/19 (धारा 419, 289 व 386 भारतीय दंड संहिता)
  • कांड संख्या 179/16 (धारा 302, 201 व 34 भारतीय दंड संहिता)

नकली पिस्टल और हेलमेट पहनकर भोर में करता था लूटपाट

पुलिस ने बताया कि कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर एक युवक द्वारा बाइक से आकर भोर में पिस्टल के बल पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने की सूचना लगातार मिल रही थी. वह अकेले घटना को अंजाम देकर लिंक रोड से गांव में भाग जाता था.

रविवार तड़के सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन