पंचायत में गरीबों से महिलाओं और बुजुर्गों तक को मिलेगा योजनाओं का लाभ, उदवंतनगर में सामाजिक सुरक्षा पर हुआ मंथन
नवादावेन पंचायत विकास शिविर में वरीय उपसमाहर्ता | Prabhat Khabar Network
बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित पंचायत विकास शिविरों में सामाजिक न्याय और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया. इन शिविरों में गरीब, वंचितों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई.
Bhojpur Panchayat Development Camp : पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किए जाने के क्रम में उदवंतनगर के सभी पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
इसमें सात सरोकारों में एक सरोकार 'सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत' को लेकर विमर्श किया गया. इस शिविर में नोडल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता मीनू कुमारी, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, महिलाएं और हितकारी समूह के लोग शामिल हुए.
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी और भेदभाव-हिंसा में कमी लाने पर जोर
अगस्त माह के अंतिम रविवार को नवादावेन पंचायत में पहुंची नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मीनू कुमारी ने बताया कि शिविर का थीम सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत था.
Also Read : आरा : नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों को लूटता था, दूसरी घटना को अंजाम देने ही वाला था कि पुलिस ने दबोचा
इसके तहत ग्रामीण परिवारों को सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई. साथ ही महिलाओं, बच्चों, वृद्ध जनों एवं दिव्यांगजनों की सुरक्षा, समन्वयात्मक वातावरण, सामाजिक भेदभाव, हिंसा व शोषण में कमी लाने हेतु जागरूकता फैलाने की बात कही गई.
गरीब और वंचित वर्गों के आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण का प्रयास
नोडल पदाधिकारी ने कहा कि पारदर्शी एवं सहभागी माहौल सभी के लिए तैयार किया जाएगा. सामाजिक न्याय, सुरक्षित एवं सशक्त पंचायत के निर्माण पर जोर दिया जाना है.
इसके तहत समाज के गरीब, वंचित एवं कमजोर वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के निरंतर प्रयास किए जाएंगे.
शिविर के दौरान ग्रामीणों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
कार्यक्रम के दौरान नवादावेन पंचायत विकास शिविर के अवसर पर पहुंचे अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच जन्म प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया.

विभिन्न पंचायतों में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लगा शिविर
नवादावेन के अलावा बामपाली पंचायत में जिला कला व संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती अनुप्रिया, पियनिया में अंचलाधिकारी आनंद कुमार तथा बेलाउर के शिविर में जिला अवर निबंधक तारकेश्वर पाण्डेय उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए