पुलिस ने चेकिंग लगाकर दो दिन में 450 हजार रुपये का काटा चालान

Updated:
विज्ञापन

गड़हनी थाना पुलिस ने आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी सब्जी बाजार व स्टेट बैंक के समीप की जांच

विज्ञापन

गड़हनी.

थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी सब्जी बाजार व स्टेट बैंक के समीप गड़हनी पुलिस ने दो दिनों से सघन वाहन चेकिंग लगाकर. दो दिनों में दर्जनों दो पहिया और चारपहिया गाड़ियों से 45 हजार रुपये का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया.

चेकिंग के दौरान दो पहिया चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व गाड़ी का कागज जांच की जा रही थी. जिनके पास हेलमेट नहीं था, गाड़ी का कागज नहीं था उनके ऊपर ऑन स्पॉट चालान काटा गया. चेकिंग देख बिना कागजात लेकर चलने वाले दो पहिया चालकों को इधर उधर भागते देखा गया. वहीं, कई बुजुर्गों व महिलाओं को हेलमेट पहनने व कागज लेकर चलने को ले जागरूक किया गया है. चेकिंग को देख दिन भर अवैध गाड़ी व बिना कागज लेकर चलने वालों में दहशत का माहौल रहा. पुलिस निरीक्षक सह गड़हनी थानाध्यक्ष कमल जीत ने बताया कि आये दिन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. बिना लाइसेंस व बिना हेलमेट व ट्रिपल यात्री को लेकर चलने वालों पर लगाम लगाना है, साथ ही चेकिंग अभियान से अपराध पर भी लगाम लगेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन