बाइक चोरी करके भाग रहा युवक रंगेहाथ पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी करके भाग रहा युवक रंगेहाथ पकड़ाया

शहर के दक्षिण रमना रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल के समीप की घटना

विज्ञापन

आरा.

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के दक्षिण रमना रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल के सामने से बाइक की चोरी कर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से खदेड़ कर एसपी ऑफिस के समीप पकड़ा गया. वाहन मालिक द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली.

जानकारी के अनुसार उक्त युवक गजराजगंज ओपी अंतर्गत बामपाली गांव निवासी मो.अमीन है. जानकारी के अनुसार अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआ गांव निवासी बरमेश्वर सिंह अपनी पत्नी का इलाज करने के लिए बाइक से दक्षिण रमना रोड स्थित निजी अस्पताल आये थे. आने के बाद अस्पताल के बाहर वह अपनी बाइक लगाकर पत्नी को दिखाने के लिए अस्पताल में गये. जब वह बाहर आये, तो उक्त युवक उनकी बाइक लेकर भाग रहा था, तभी वहां मौजूद लोगों ने देख लिया. इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसको एसपी ऑफिस के पास पकड़ लिया गया. इस मामले में गाड़ी मालिक बरमेश्वर सिंह द्वारा नवादा थाने में मो.अमीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन