टायर फटने से स्कॉर्पियो पलटी, पांच प्राइवेट शिक्षक समेत छह लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाजगजराजगंज ओपी क्षेत्र के करीसाथ गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कारीसाथ गांव के समीप मंगलवार को टायर फटने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गयी. हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार पांच प्राइवेट शिक्षक समेत छह लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं, स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी.

जानकारी के अनुसार घायलों में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया जज बाजार निवासी वीरेंद्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अजय कुमार, उसी थाना क्षेत्र के बिहिया गांव निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार, लहंग डुमरिया गांव निवासी स्व.विक्रमा यादव के 44 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार यादव, भड़सरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र पवन कुमार, मझौली गांव निवासी देव नारायण यादव के 40 वर्षीय पुत्र सह स्काॅर्पियो चालक उदय शंकर एवं रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी गांव निवासी तारकेश्वर दुबे के 40 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शामिल हैं. इधर, घायलों के बताये जाने के अनुसार वे सभी आरडीसी कार्यालय से अपने प्राइवेट कॉलेज के प्रचार-प्रसार को लेकर स्कॉर्पियो से वापस बिहिया प्राइवेट कॉलेज लौट रहे थे. इस दौरान कारीसाथ फोरलेन पर अचानक स्कॉर्पियो का अगला दोनों चक्का ब्लास्ट कर गया और स्कॉर्पियो चार बार पलट गयी, जिससे सभी जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन