ePaper

पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, शराब के नशे में धुत चालक धराया

Updated at : 28 Jan 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकराया अनियंत्रित ट्रक, शराब के नशे में धुत चालक धराया

कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के अतिव्यस्त हॉस्पिटल रोड में हुई घटना

विज्ञापन

कोईलवर

. कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के अतिव्यस्त हॉस्पिटल रोड में बालू लादने जा रहा एक टेलर ट्रक सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा. घटना के वक्त ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी.

इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और केबिन में फंसे चालक को किसी तरह बाहर निकाली. चालक की पहचान पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पंचभिरिये गांव निवासी कृष्णानंद महतो के पुत्र अभय कुमार के रूप में की गयी. घटना के वक्त चालक शराब के नशे में धुत था. इसकी पुष्टि उसके जख्मी होने के बाद इलाज के क्रम में हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसका इलाज कर उसे पकड़ कर मद्य निषेध एक्ट में माननीय न्यायालय में पेश किया. इधर नगर के अतिव्यस्त हॉस्पिटल रोड में हुई इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा. लोगों की भीड़ काफी देर तक बनी रही. बाद में पुलिस के सहयोग से क्रेन के माध्यम से ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू कराया गया. बता दें कि हॉस्पिटल रोड में सड़क की दोनों लेन में सड़क के बीचोबीच आधा दर्जन के करीब सूखे और हरे पेड़ हैं, जो सड़क की चौड़ीकरण के दौरान सड़क के बीच में आ गये हैं. लोगों ने बताया कि अगर समय रहते इन्हें सड़क से नहीं हटाया गया तो ये एकदिन बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन