फायरिंग मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
बिहिया नगर के जज बाजार में पिछले वर्ष जून माह में हुई थी फायरिंग
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया नगर के जज बाजार में पिछले वर्ष जून माह में जमीन विवाद को लेकर की गयी फायरिंग मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को पुलिस छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपित का नाम राजेश यादव है, जो कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी दशरथ यादव का पुत्र है.मालूम हो कि पिछले वर्ष जमीन विवाद के मामले को लेकर बाइक सवार बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की गयी थी, जिससे बाजार में दहशत मच गयी थी. घटना के बाद बाइक सवार अपराधी पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही फरार हो गये थे. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सात खोखे बरामद किये थे. घटना को लेकर आठ नामजद व पांच से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उक्त मामले में ही पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन